April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बोलबम सेवा शिविर का आयोजन।

बोलबम सेवा शिविर का आयोजन।
पहलेजाघाट धाम से गंगाजल लेकर हाजीपुर के रास्ते सेन्दुआरी होते हुए महुआ के रास्ते पातेपुर एवं अन्य जगह जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए रजौली , चापुता हाट ,सेन्दुआरी में बोल- बम सेवा शिविर का आयोजन जय माताजी दुर्गा मंदिर पर किया गया । सावन के महीना में प्रत्येक सोमवारी के अवसर पर कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है । जिसमें स्थानीय दुकानदार एवं ग्रामीणों का सहयोग रहता है। ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेते हैं और बोल बम में आए श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को चाय दवाइयां, शुद्ध पानी, शरबत, लस्सी एवं बिस्कुट फ्री वितरण किया गया। इस सेवा शिविर को सफल बनाने में कृष्ण किशोर कमल, पूर्व सरपंच सह जिला महासचिव राष्ट्रीय जनता दल वैशाली, शिक्षक उमेश कुमार निराला, राजा बाबू, गौतम कुमार, सूरज कुमार, रंजीत गुप्ता, रमेश सिंह, प्रमोद राय ,राजकुमार राय, झमक राय, अजीत राय, देवनारायण शर्मा, टुनटुन सिंह, पंकज राय, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सद्दाम ,मोहम्मद इस्फाक,परमानंद राय, सुबोध राय ,नरेश राय ,होतीलाल राय, सुरेश साह, सुरेश राय, प्रमोद राय, अमरनाथ राय, प्रकाश साह एवं संजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.