मोदी का फूट डालो राज करो नीति 2024 में नहीं चलने देंगे / मुकेश सहनी
मोदी का फूट डालो राज करो नीति 2024 में नहीं चलने देंगे / मुकेश सहनी
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली संवाददाता सूत्र चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत ग्राम काबिलपुर गांव के पोखर पर बिशहर मेला के दिन विकास शील इन्सान पार्टी के मुखिया पूर्व मंत्री श्री मुकेश सहनी का रथ आरक्षण दो वोट लो के तत्वावधान में आयोजित भव्य प्रोग्राम में उपस्थित होकर केंद्र सरकार पर जम कर बरसे और कहा कि मोदी का मिशन फूड डालो राज करो 2024 में नहीं चलने देंगे महंगाई, बेरोजगारी , भूखमरी से देश की जनता कराह रही है और मोदी जी देश विदेश की यात्रा में लगे रहते हैं । इन्होंने अपने सहनी समाज को यह भी कहा कि शिक्षित बनो सुरक्षित रहो हमारा समाज अशिक्षित समाज है हर बार इस समाज को ऊपर से लेकर नीचे तक ठगने का काम किया है लेकिन इस बार हम सब गंगाजल लेकर संकल्प लेते हैं कि जब तक इस समाज को आरक्षण नहीं दिया जाता है हम तब तक लड़ते रहेंगे और विकासशील पार्टी का रथ रुकेगा नहीं चलता रहेगा उन्होंने यह भी कहा कि अभी समय है इसमें समझना है हमारी पार्टी बिकने वाली नहीं है इसलिए संगठित रहें सुरक्षित रहें इन्होंने आदरणीय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाम लेते हुए अपने समाज को जगाया और कहा के यादव समाज ने लालू प्रसाद पर विश्वास किया और संगठित हुआ तो आदरणीय लालू वंश ने बिहार से लेकर के दिल्ली तक के सरकार को चलाया इसलिए सहनी समाज आज इस बात का संकल्प ले कि हमें भी संगठित रहना है और बिहार से लेकर के दिल्ली तक के सरकार चलाना है सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री नरेश सहनी ने की संचालन सत्तन सहनी ने की इस अवसर पर शाहपुर खुद पंचायत के मुखिया पति श्री मनोज राय , मंसूरपुर हलैया पंचायत के मुखिया शंभू शरण राय , पूर्व वार्ड सदस्य राम बाली शाह , धनेसर सहनी , समाज सेवी युवा शक्ति प्रेम सहनी , पूर्व समिति प्रत्याशी लाल बाबू सहनी, जिला अध्यक्ष निशांत कुमार, गोपाल सहनी , रामनाथ सहनी, सुरेंद्र सहनी, दीप सहनी, बसंत ब्यास, विवेक पासवान, नाजिम अंसारी समेत रात के 10 बजे तक सहनी समाज अपने नेता का भाषण सुनने के लिए 1000 रों संख्या में डटे रहे इस पर श्री मुकेश सहनी ने लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया और लेट होने पर क्षमा चाही तथा श्री सहनी ने प्रखंड अध्यक्ष नरेश सहनी को रथ पर बैठा कर प्रखंड के सहनी समाज को एक जुट करने की जिम्मेदारी दी।
