April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंगलवार को साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ महुआ नगर

मंगलवार को साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ महुआ नगर

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में हुआ । इस अवसर पर मंगलवार को संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी , पंडित अभय मिश्रा एवं आचार्य नंदकिशोर झा ने वीर हनुमान,मां दुर्गा , भोलेबाबा समेत विभिन्न देवी – देवताओं के पूजा – अर्चना से किया। इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया.हनुमान चालीसा पाठ में सैंकड़ों महिला- पुरुष व बच्चे शामिल हुए। सभी लोग अपने – अपने हाथों में हनुमान चालीसा लेकर एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान बीच – बीच में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। हनुमान चालीसा पाठ के बाद भव्य महाआरती हुआ, उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया । इसके मौके पर पुजारी अनिल तिवारी, आचार्य नंदकिशोर झा, ओमप्रकाश ठाकुर,शंकर पटवा शिवदत्त चौधरी, मुकेश ठाकुर शाहिल ठाकुर, राजीव चौधरी, सोनू,शंकर पटवा सुमन,अभिषेक उपाध्याय, मंटू चौधरी, , कामेश्वर राय, उमेश कुमार, पूनम देवी, सरोज शुक्ला, सोनू गुप्ता,विकास जयसवाल चंदा देवी, सन्नी कुमार ,जूही शुक्ला, मोहन कुमार, घंटु कुमार आलोक सोनी, समेत सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.