April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीआरपी महुआ डॉ उमेश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

बीआरपी महुआ डॉ उमेश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली:उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकसूदपुर ताज प्रखंड महुआ जिला वैशाली मे अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार बीआरपी महुआ डॉ उमेश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें छात्र उपस्थिति, शिक्षक अभिभावक बैठक ,VSS बैठक पंजी, पेयजल, शौचालय, विद्यालय परिसर की साफ सफाई एवं वर्ग कक्ष के संचालन को देखें और बच्चों से प्रश्न पूछे जिसका जवाब बच्चों ने सरलता पूर्वक दिए निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अशर्फी दास, श्री ज्योति प्रसाद ,श्री विकास नारायण, श्री संदीप कुमार, मोहम्मद अबरार अहमद उपस्थित थे। श्री सिह द्वारा बच्चों को स्कूल ड्रेस में आने एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया गया और अभिभावकों से अपील किए की बच्चों को भविष्य को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रतिदिन विद्यालय भेजें ताकि बच्चे पढ़ लिखकर इस भारत के भविष्य बने अंत में विद्यालय प्रबंधन के लिए विद्यालय परिवार को भी शुभकामनाएं दिए निरंतर विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ते रहे यही हमारी मंगल कामना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.