April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत की चांद पर कब्जा होने से लोगों ने एक साथ मनाई होली और दिवाली

भारत की चांद पर कब्जा होने से लोगों ने एक साथ मनाई होली और दिवाली
महुआ। रेणु सिंह
चंद्रयान 3 को चांद पर बुधवार की शाम हुई सफल लैंडिंग को लेकर महुआ के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं में तो उत्साह सिर चढकर बोली और उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तिरंगा को लहराकर एक साथ होली और दिवाली मनाई। कुछ देर के लिए तो महुआ जश्न में डूब गया और लोग सारे कार्य भूलकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उत्साह में डूब गए। लोग शहर से लेकर गांव तक चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखने के लिए टीवी से चिपके रहे।
यहां सुमित सहगल, अरुण, मुकेश गुप्ता, संजीव, कमल, नरेश, छोटेलाल गुप्ता, सुरेश, अमलेश, मोनू, संजीव सागर, सुनील रविदास, अजय, हीरा चौधरी, बबलू चौधरी, मनोज जायसवाल आदि दर्जनों लोग जुट गए और खुशी में आतिशबाजी की। उन्होंने तो इसरो के बैज्ञानिको को तहे दिल से धन्यवाद और बधाई दिया। लोगों ने कहा कि हमारा भारत पहला है जिसने चांद पर तिरंगा लहराकर कब्जा जमाया है। इसके लिए संपूर्ण महुआ वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि पिछली बार जब हम सफलता की ओर जाते-जाते चूक गए थे तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मायूस वैज्ञानिको पीठ थपथपाकर और गले लगाते हुए पुनः प्रयास करने के लिए कहा था। आज अपने भारत की अंतरात्मा का आत्मविश्वास सफल हुआ। लोगों में की चेहरे पर अपने देश के वैज्ञानिकों के प्रति गर्व झलक रहे थे। भावनाओं से लोतपोत लोगों ने देश के वैज्ञानिकों और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिली बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं में तो खुशी और उमंग का पारावार नहीं रहा। उधर पुराना बाजार में राजकमल जायसवाल सहित दर्जनों युवाओं ने आतिशबाजी की और झूम उठे। झंडा लहरा कर वंदे मातरम भारत माता की जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.