चंद्रयान-3 के लैंडिंग पर गांव में भी जश्न , लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दिया बधाई।
चंद्रयान-3 के लैंडिंग पर गांव में भी जश्न , लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दिया बधाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !महुआ, भारतीय इसरो वैज्ञानिकों ने जो इतिहास रचा उसके लिए भारत के 140 करोड़ जनता को फक्र है ।प्रथम बार विश्व में भारतीय वैज्ञानिकों ने जो काम किया है, इससे भारतीयों का सर गर्व से ऊंचा हो रहा है ।समयानुसार चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग किया। जिसे देखने के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने-अपने टीवी से चिपके हुए थे ।गांव के लोगों में जैसे ही चंद्रयान 3 को लैंडिंग होते देखा, खुशी से झूम उठे। महुआ प्रखंड के बड़हर चौक पर स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इसरो के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद दिया ।आशा व विश्वास किया कि आगे भी यह मिशन चलता रहेगा। बधाई देने वाले में जद यू नेता उमेश कुमार सिंह ,जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,बृजनंदन राय, सुधीर मालाकार ,राम सागर सिंह,नंद कुमार राय सहित अन्य लोग शामिल है।
