छात्र छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को धन्यवाद देते हुए खुशियां मनाई
छात्र छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को धन्यवाद देते हुए खुशियां मनाई
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
चंद्रयान – 3 मिशन के सफलता पर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के छात्र छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को धन्यवाद देते हुए खुशियां मनाई ।विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान बच्चो ने इसरो वैज्ञानिकों के लिए थैंक्यू ताली बजा कर और तिरंगा लहरा कर राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना किया ।मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी को बच्चों के बीच साझा किया ।जिसमे चंद्रयान – 3 के 45 दिनों की सफल यात्रा , चांद पर इसके सफल लैंडिंग सहित इसके कार्य और इस अभियान पर आए कुल खर्चे के संबंध में बच्चो को बताया ।बच्चो को बताते हुए श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंच पाया है ।लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान पृथ्वी के 14 दिनों (चांद का एक दिन) तक चांद के सतह ,मिट्टी ,खनिज ,पानी और उसपर जीवन की संभावनाओं के संबंध में खोज बीन करेगा ।लैंडर में लगे तीन पेलोड क्रमशः रंभा एल पी, चेस्ट और इल्सा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी , चट्टान ,इतिहास सहित अन्य का अध्ययन करेगा । मौके पर शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, विभा रानी, आनंद कुमारी,ज्योति भारती सहित बाल संसद के प्रधानमंत्री काजल कुमारी,शिक्षा मंत्री आयुष कुमार, उप शिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री सलोनी प्रिया,सुजीत कुमार,सुप्रिया कुमारी,विनीता कुमारी,मौसम कुमारी,विवेक कुमार,अनामिका कुमारी,राजा कुमार,स्वीटी कुमारी,सोनाक्षी कुमारी,अर्पण कुमारी,खुशबू कुमारी,पिंटू कुमार,स्नेहा कुमारी ,रिद्धी कुमारी ,मानसी कुमारी सहित अन्य बच्चो ने विक्ट्री चिन्ह बना कर खुशी का इजहार किया।
