April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ढोल नगाड़ों के थाप पर नयागांव पुलिस ने फरार आरोपियों के घर चिपकाया इस्तेहार-

ढोल नगाड़ों के थाप पर नयागांव पुलिस ने फरार आरोपियों के घर चिपकाया इस्तेहार-

रिपोर्ट:गोपाल सहनी
नयागांव(सारण)नयागांव थाना पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे कई गांवों के अन्य कांडों के चार अभियुक्तों के घर पर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया गया जिसमें मुख्यरूप से मुन्ना सिंह पिता स्वीकृत सिंह साकिन कपुरचक थाना नयागांव, इरफान साई पिता किताब साई साकिन हसनपुर थाना नयागांव, रविन्द्र सिंह पिता भाग्य नारायन सिंह साकिन चतुरपुर तथा सुरेन्द्र राय पिता योगी राय साकिन बाजितपुर सभी थाना नयागांव जिला सारण शामिल हैं।काफी दिनों बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नही आई है जिससे आजिज होकर नयागांव पुलिस ने छपरा न्यायालय में सभी आरोपियों के घर के कुर्की जप्ती के लिये आवेदन दिया था जिसपर माननीय न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कुर्की जप्ती का आदेश पारित कर दिया गया न्यायालय द्वारा आदेश तामील होते ही नयागांव थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ लेकर ढोल नगाड़ा बजाते हुए फरार सभी चारों आरोपियों के घर घर जाकर घर पर इस्तेहार चिपका दिया गया जिसमें मुख्यरूप से एएसआई अरविंद कुमार दुबे,गीतेश प्रसाद, ओमनाथ मांझी, संजय मिश्रा, बुझावन माझी,चंद्रिका माझी,बली पासवान समेत थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे।
वहीं नयागांव थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार अन्य कांडों में शामिल फरार चल रहे सभी चार आरोपियों के घर पर इस्तेहार चिपका दिया गया तथा गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.