राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आक्रोश मार्च व मशाल जुलूस निकाला गया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आक्रोश मार्च व मशाल जुलूस निकाला गया।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
वैशाली:राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च व मशाल जुलूस निकाला गया। 22 अगस्त को हाजीपुर सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को मिली फोन पर धमकी के विरुद्ध अंबेडकर स्मारक अनवरपुर चौक से जिला मुख्यालय, गांधी चौक,त्रिमूर्ति चौक होते हुए जिला समाहर्ता वैशाली को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण अपराधियों के द्वारा केंद्रीय मंत्री को फोन पर धमकी दी जाती है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती। जनहित में सरकार के खिलाफ रालोजपा सड़क से संसद तक आंदोलन करती रहेगी। बिना राजनीति संरक्षण प्राप्त हुए कोई अपराधी मंत्री को धमकी नही दे सकता है। रालोजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है की अपराधी के गिरफ्तारी के साथ साथ उन्हें संरक्षण देने वाले राजनीतिक नेताओं का नाम भी उजागर करे। जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो रालोजपा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।
आक्रोश मार्च में राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकाश यादव,छात्र महासचिव विशाल यादव,युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव,प्रदेश संगठन सचिव चंदन गांधी,प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान,छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,प्रदेश सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,जिला महासचिव छोटे पासवान,बबलू पासवान,रंधीर पासवान,जिला उपाध्यक्ष ब्रजदेव पासवान,आशुतोष पासवान,संजय प्रतिज्ञा,युवा उपाध्यक्ष मनीष कुमार पासवान,ऋषि पासवान,हाजीपुर छात्र प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार,महुआ छात्र प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,लालगंज छात्र प्रखंड अध्यक्ष राज बब्बर,रालोजपा महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,छात्र जिला उपाध्यक्ष चंदन कुशवाहा,राजापकर प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह,लालगंज प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,मुकेश पासवान,जिला सचिव रविन्द्र पासवान, रालोजपा नेता मोहन यादव,ऋतिक कुमार,मनीष रजक,छात्र रालोजपा के सन्नी पासवान,विंदेश्वर कुमार,हरिशंकर कुमार,उमा पासवान,अनिकेत कुमार, गोलू कुमार,कबीर कुमार,अंकित कुमार,झूमर कुमार पासवान,ध्रुव कुमार,विशाल कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
