April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजकीय  मध्य विद्यालय बेलबर घाट में गणित मेला आयोजन किया गया .

राजकीय  मध्य विद्यालय बेलबर घाट में गणित मेला आयोजन किया गया .

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

वैशाली:  इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानध्यापक मलय कुमार ने फीता काट कर किया . वहीं क्लब के नोडल शिक्षक प्रेम सिंह के देख रेख में यह कार्यक्रम आयोजित की गई . मेले में छात्र छात्राओं ने अपने प्रदर्शन को रखा . जिसमें मुस्कान कुमारी एवं प्रकाश कुमार ने नौ के पहारे की विशेषता को बताया . वहीं विवेक एवं आयुष ने गणित का पजल , आकाश एवं हिमांशु ने अंकों का तराजू, आंशु एवं प्राणादीत्य ने प्राकृतिक अंक समूह , लक्ष्मी एवं स्नेहा ने गणितीय आकृति , सुकन्या एवं सूरज ने पहारे का वर्ग समूह , रोजी एवं देव कुमार ने अंकों का जादू एवं संध्या , तान्या, सचिन , सहिना सहित अन्य छात्र छात्राओं ने अपने अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया . मौके पर पहुंच पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने बच्चों के प्रदर्शन को देख उनके उज्वल भविष्य की कामना किया . मौके पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार , मिथिलेश कुमार , शशिरंजन , विभा कुमारी , सुनीता कुमारी , विजय कुमार , सनाऊल्लाह , नफ़ीस अनवर , संजु कुमारी ,रामबाबू सिंह , प्रमोद शरण , राजेश्वर प्रसाद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.