अष्टयाम यज्ञ के लिए 1100 कन्याओं द्वारा निकली भव्य कलश यात्रा ।
अष्टयाम यज्ञ के लिए 1100 कन्याओं द्वारा निकली भव्य कलश यात्रा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ प्रखंड क्षेत्र के चांदपुरा सुपौल ग्राम स्थित मां काली स्थान पर 24 घंटे अखंड अष्टयाम यज्ञ हेतु 1100 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन के पास राम जानकी मंदिर परिसर से पहलेजा घाट से लाए गए गंगाजल को विभिन्न कलश में भर गया, जहां पर आचार्य शशांक झा के द्वारा संकल्पित कराते हुए गांव के विभिन्न मार्गो द्वारा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पर पूरे वैदिक विधि विधान के साथ यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गई ।कलश यात्रा में शामिल हजारों नर नारी के अलावा समाज के हर वर्ग के लोग इसमें भाग लेकर भक्तिमय वातावरण को सुगंधित कर रहे थे। इस अष्टयाम यज्ञ के मुख्य यजमान अजीत कुमार सिंह, नीलम कुमारी,राजीव कुमार सिंह ,मेनका कुमारी ,राकेश सिंह ,रिंकू देवी प्रमुख है ।अष्टयाम यज्ञ रविवार की सुबह 10:00 बजे आरंभ होकर सोमवार के दिन काली पूजा के अवसर पर पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी। पुनः शाम में शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया जाएगा तथा संध्या में महा आरती होगी ।उसके बाद राम विवाह का झांकी प्रस्तुति होगी ।इस अष्टयाम यज्ञ में अपने सक्रिय योगदान देने वालों में जद यू नेता उमेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अवधेश पासवान ,सुपौल टरिया मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय ,राम सागर सिंह ,विद्यानंद सिंह , लखेन्द्र कुमार सिंह ,शिक्षक संजय कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, अरुण कुमार राम, अरुण कुमार सिंह ,सरपंच संजय पाल,दिनेश सिंह, युगल सिंह ,विनोद पासवान, नवल झा, जवाहरलाल सिंह , लखिंद्र पासवान, मेघन कुमार ,पूजन कुमार ,अनीश कुमार, सुबोध कुमार सिंह ,राजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
