बहुआरा में हनुमान जी के पुजा के बाद निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।
बहुआरा में हनुमान जी के पुजा के बाद निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।
पातेपुर प्रखंड के बहुआरा स्थित श्री महावीर मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ हनुमानजी की पूजा-अर्चना हुई। पूजन अनुष्ठान संपन्न कराने के बादविश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के संयुक्त तत्वावधान में हाथी-घोड़े, गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बहुआरा काली मन्दिर से यात्रा शुरू हुआ और मालपुर राम जानकी मन्दिर होकर बहुआरा के भोला बाबा के मन्दिर के पास समापन हुआ। इस कार्यक्रम का संयोजन राजीव कुमार विश्व हिन्दू परिषद्, नीरज सिंह, राजू सिंह, मनीष यादव, रविकेश आर्य, दीपक तिवारी, मुखिया पुत्र मुकेश कुमार, अरुण चौधरी, डॉ अरुण राय, चंदन पटेल, अभिषेक कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के पुर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक राय, उर्फ टाइगर, राजा कुमार, धनेश मिश्रा, बुलेट राजा, धीरज झा,पंकज यादव, दिलीप राय व अतिथि के रूप में विधायक लखेंद्र पासवान के साथ ही सैंकड़ों की संख्या में भक्त-श्रद्धालु शामिल थे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। शोभा यात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारे महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी । हनुमान जी की पुजा अर्चना एवं शोभा यात्रा को लेकर बहुआरा के साथ ही आस पास का इलाका शनिवार की सुबह से ही भक्तिमय हो चुका था।
