April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में 3 व्यक्ति जख्मी।

सड़क दुघर्टना में 3 व्यक्ति जख्मी।

रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 गोरौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर हरशेर गांव के निकट
मजफ्फरपुर की ओर से वीडियो बनाते हुए तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने दो लोगो को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया. वही बाइक सवार भी जख्मी हो गया है. बताया गया है कि मुजफ्फरपुर निवासी बाइक चालक शान अमेन्दू सड़क के पच्छिमी लेन जो केवल कांवरियों के लिये ही खुला हुआ था . बाकी राहगीरों के लिये बंद कर दिया गया था .उसी लेन में वह तेज गति से बाइक चलाते हुए वीडियो भी बना रहा था की गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के निकट सड़क पार कर रही हरशेर गांव निवासी 15 वर्षीय समीना खातून, गोरौल चौक निवासी 16 वर्षीय ऋषव राज के साथ वाइक चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया. सभी जख्मियों को अच्छे इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वही पुलिस ने वाइक को जप्त कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.