April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत निरंकारी चैरिटेबल मिशन के द्वारा लगाया गया सिविर में रक्तदानियों की उमड़ी भीड़

संत निरंकारी चैरिटेबल मिशन के द्वारा लगाया गया सिविर में रक्तदानियों की उमड़ी भीड़
कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया बड़ी चढ़कर भाग
महुआ। रेणु सिंह
संत निरंकारी चैरिटेबल मिशन के द्वारा रविवार को यहां मुजफ्फरपुर रोड स्थित मधौल मिशन भवन पर रक्तदान सिविल का आयोजन किया गया। इस सिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी यहां लोगों ने समाज सेवा के लिए रक्तदान किए।
यहां पर रक्तदान करने के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह दिखा। उन्होंने इस सिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किए। यहां पर पीएमसीएच से आई मेडिकल टीम ने लोगों की विभिन्न जांच कर प्रत्येक से एक-एक यूनिट खून लिए। इस शिविर का उद्घाटन एसडीओ निवेदिता कुमारी, नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारतीक्ष उपसभापति रोमी यादव, पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह, हाफिज तौकीर सैफी आदि ने संयुक्त रूप से पिता काट कर किया। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान महादान होता है। आपका दान किया हुआ ब्लड एक दूसरे में जाकर समाहित होता है और किसी को नई जिंदगी प्रदान करता है। मिशन के दिनेश सिंह द्वारा बताया गया कि यहां प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर लगाकर संस्था को रक्त संग्रह कर दिए जाते हैं। इस मौके पर सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें गीत संगीत के साथ मिशन के सदस्यों ने अपने वचन से श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.