April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट

पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
महुआ। रेणु सिंह
सांप्रदायिक दंगा में आरोपित के घर अपर थाना अध्यक्ष ने स्वयं पहुंचकर इश्तहार चिपकाया। वे ढोल मजीरा के साथ पहुंचे और पांच आरोपित के घर इश्तहार चिपकाए। इश्तिहार चिपकाने के वक्त आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
अपर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में लगुरांव कुतुबपुर के पास मस्जिद विवाद हुआ था। जिसमें फरार आरोपित महुआ थाने के रामपुर राजधारी निवासी राजन सिंह और चंदन सिंह तथा बिलंदपुर के भोला कुमार, राजा कुमार और भूषण सिंह के घर पर इश्तिहार चिपकाए गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पांचो आरोपित 6 वर्षों से फरार चल रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई को लेकर कोर्ट के आदेश पर इश्तहार चिपकाया गया। उन्होंने यह भी बताया गया की ढोल बाजे के साथ इश्तहार चिपकाकर लोगों को जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.