संत निरंकारी शिविर में 105 संतों ने किया रक्तदान।
संत निरंकारी शिविर में 105 संतों ने किया रक्तदान।
वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।
महुआ अनुमंडल क्षेत्र के मधौल स्थित संत निरंकारी मिशन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती, उप सभापति रोमी यादव, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण सिंह, हाफिज तौकीर सैफी आदि ने फिता काटकर किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है, इससे दूसरों का जीवन बचता है। सभापति भारती ने कहा कि एक दूसरे की सच्ची सेवा ही मानव सेवा है। उप सभापति यादव ने कहा की रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। शिविर में 105 निरंकारी संत महात्माओं ने रक्तदान किया। वही निरंकारी संत समागम पहुंचे बरौनी जोन के जोनल इंचार्ज श्री नवल किशोर सिंह ने अपने मुखार बिंद से विचार देते हुए कहा कि संत महात्माओं का रक्त जरुरतमंद लोगों के नाड़ियों में बहे – नालियों में नहीं , प्रेम नम्रता से सभी लोग रहें, आपस में भाईचारा कायम करें, संत निरंकारी के द्वारा पूरे विश्व में शांति एवं भाईचारा का संदेश दिया जा रहा है। सतगुरु माता सुदिक्षा जी पूरे संसार में डंके की चोट पर संत को अपने चरणों में बैठाकर रूहानियत और इंसानियत के बारे में बता रही हैं। हम रक्तदान करके तीन व्यक्तियों का जान बचा सकते है, किसी बहन का भाई, किसी का पिता, किसी का मांग का सिंदूर उजड़ने से बचा सकता है। सातसंगत जी रक्त का कोई फैक्ट्री नही है जहां खुन बन सके। गुरु का होना जरूरी है। गुरु के बताए हुए रास्ते पर सभी संतों को चलना चाहिए। तभी जीवन सफल हो सकता है। मौके पर मुखि दिनेश सिंह, शिवचंद्र यादव, रबिन्द्र कुमार, सेवादल संचालक रमेश कुमार यादव, पप्पु कुमार साह, शिवशंकर यादव, नरेश प्रसाद सहित अन्य संत महात्मा उपस्थित थे।
