April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समस्तीपुर(जकी अहमद)

शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ों को राखी बांध कर लोगों को संदेश दिया कि पेड़ पौधे हमारे मित्र हैं। खासकर हमारे देशों में तो कई वृक्षों की पूजा की जाती है। भारत में पीपल, बरगद, साल वृक्ष को लोग पूजते हैं। वृक्ष वातावरण को शुद्ध रखती है। वृक्ष, प्रकाश संश्लेषण के द्वारा सूर्य की किरणों को अवशोषित कर ग्लूकोस बनाते हैं, जो समस्त जीवों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। इस प्रक्रिया में वह ऑक्सीजन उत्पन्न करतें हैं और कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करतें हैं, जो वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बन चक्र के सुचारू रूप से संचालन लिए बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा वृक्ष मृदा अपरदन को रोककर बाढ़ और सूखे जैसे खतरों से हमें बचतें हैं। वृक्ष ही बादलों को आकर्षित कर वर्षा करातें हैं। वृक्ष पारिस्थितिक तंत्र एक मूलभूत घटक है, जो विश्व के समस्त जीव जंतुओं में जीवन का नियंत्रण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.