April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गद्दोपुर में आयोजित मां काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गद्दोपुर में आयोजित मां काली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ

महुआ प्रखंड क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मां काली की पूजा अर्चना भक्ति – भाव से की गई। इस दौरान सबसे पहले पंडित मिंटू मिश्रा ने विधि – विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण से कराए । जिसमें मुख्य यजमान सुजीत कुमार थे । पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय का माहौल के साथ माता की महिमा गूंज रही थी। पूजा करने के लिए मंदिर में खासकर महिलाओं की अधिक भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने गांव में स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की । मातारानी के पूजा को लेकर गांव के युवाओं, छोटे – छोटे बच्चे, बुजुर्ग सहित महिलाओं ने खास उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ भंडारा का महप्रसाद पाने के लिए उमड़ पड़ी। इस अवसर रात्रि में मंडली के द्वारा भजन कीर्तन किया गया । इस मौके पर दीपक माया,अमोल सिंह, आयुष कुमार, अभिषेक सिंह, सोनू कुमार, समाजसेवी मोहन कुमार, सोनू कुमार ,समीर कुमार,छोटू कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई एवं नाथबाबा के पुजारी उमेश कुमार,के डी सिंह, जगमोहन सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। जिसमें राजकमल जयसवाल, राकेश कुमार छोटू , संजीव कुमार पिंटू आदि शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.