April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बोल बम के नारों के साथ हजारों बाल कांवरिया ने किया जलाभिषेक ।

बोल बम के नारों के साथ हजारों बाल कांवरिया ने किया जलाभिषेक ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !महुआ, श्रावण महीने की अंतिम सोमवारी के दिन होने के कारण जगह-जगह शिवालयों में बाबा भोले शंकर को जलाभिषेक कर लोगों ने हर हर महादेव के नारे लगाए ।महुआ प्रखंड का कोई भी गांव नही, जहां पर भोले बाबा का जलाभिषेक न किया गया हो ।प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन स्थित भोले बाबा के शिवालय में स्थानीय हजारों बाल कांवरियों ने बोल बम के नारों के साथ जलाभिषेक किया । बताते चले की जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू कुमार चौधरी, सरोज कुमार यादव ,राजेश कुमार यादव, चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में पहलेजा घाट से लाए गए गंगाजल को छतवारा हनुमान मंदिर से पंचायत भवन स्थित भोले बाबा के मंदिर पर जलाभिषेक किया ।छतवारा से निझमा ,शंकरपुर, समसपुरा ,बरहर चौक होते हुए गौसपुर ,चांदपुर 8 किलोमीटर की दूरी सफर कर पंचायत भवन पहुंची, जहां पर बोल बम का नारा है, भोला एक सहारा है ,के नारों से गूंजायमान बाल कांवरियों ने जिलाभिषेक किया। इसमें सक्रिय भूमिका निभाने वालों में राहुल कुमार (त्रिदेव) कुंदन कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार, रणधीर कुमार ,बादल कुमार, रणधीर कुमार ,अरविंद यादव ,मणिक कुमार ,राजकुमार यादव, विकास कुमार, पारस कुमार, पंकज कुमार ,बिट्टू कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.