April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में काली पूजा की धूम

महुआ में काली पूजा की धूम
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के विभिन्न जगहों पर काली पूजा को लेकर सोमवार को भक्ति परवान पर रही। जगह-जगह मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
यहां गद्दोपुर स्थित काली मंदिर पर माता रानी की पूजा को लेकर भक्ति और उत्साह चरण पर रहा। मृदंग की थाप और पारंपरिक गीत गूंजते रहे। यहां पंडित द्वारा विधि विधान के साथ मां काली की पूजा कराई गई। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। उधर परमानंदपुर में मां काली की पूजा विधि विधान के साथ की गई। यहां अष्टयाम यज्ञ का समापन भी हुआ। पूजा में भक्ति और आस्था लोगों में सिर चढ़कर बोली। उधर चांदपुर सलखनी में अष्टयाम यज्ञ की समापन हुई और मां काली की पूजा विधि विधान के साथ की गई। यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण अफरा तफरी का माहौल रहा। उधर महुआ सिंहराय सहित विभिन्न स्थानों पर मां काली पूजा की धूम रही। बताया गया कि सावन के अंतिम सप्ताह में सोमवार या शुक्रवार को मां काली की पूजा विधि विधान के साथ की जाती है। श्रद्धालुओं ने बताया कि मां काली की पूजा पुरी श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाती है। उधर सावन की समापन को लेकर बुढ़िया मइया पूजन को लेकर भीड़ रही। महुआ से काफी संख्या में महिला श्रद्धालु बुढ़िया मैया पूजन के लिए हरौली पहुंचे और माता को एक चुटकी सिंदूर अर्पित कर घर परिवार पर कृपा बनाए रखने की मन्नत मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.