April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रसव पीड़ित के साथ अनदेखी किए जाने का लगाया आरोप डॉक्टर नहीं रहने के कारण एएनएम ने की अनदेखी

प्रसव पीड़ित के साथ अनदेखी किए जाने का लगाया आरोप
डॉक्टर नहीं रहने के कारण एएनएम ने की अनदेखी
महुआ। रेणु सिंह
नवजात की मौत पर सोमवार को यहां अनुमंडल अस्पताल पर परिजनों का जोरदार हंगामा हुआ। परिजन प्रसव पीड़ित के साथ अनदेखी किए जाने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि अस्पताल में सिजेरियन की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद पीड़ित को अस्पताल में रखा गया। जिससे उसकी स्थिति बिगड़ी और अंत समय में रेफर किया गया। जिससे जन्म लेने वाले बच्चे की मौत निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हो गई। वहीं जच्चा की भी हालत गंभीर बनी है।
बताया गया कि महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 01 रामराय निवासी विक्रम कुमार सिंह की पत्नी 23 वर्षीय पिंकी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की रात 11 बजे अनुमंडल अस्पताल में दाखिला कराया गया था। डॉक्टर की अनुपस्थिति में एएनएम द्वारा सही ढंग से देख-रेख नहीं किया गया। जिसके कारण पीड़िता का वाटर डिस्चार्ज हो गया। सोमवार की सुबह 9:30 बजे डॉक्टर द्वारा देखे जाने पर पीड़िता को अंत समय में रेफर किया गया। उसे तीन निजी अस्पताल ले गए जहां किसी ने उसका दाखिला नहीं लिया। अंत में एक निजी अस्पताल के संचालक द्वारा उसे दाखिला लिया। जहां महिला ने मृत बच्चा को जन्म दिया। इधर परिजन मृत नवजात को लेकर अनुमंडल अस्पताल पर लाकर जोरदार हंगामा किया। उनके हंगामा को देखते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मी सहम गए और अंदर से दरवाजा लगा लिया। हंगामा कर रहे रणविजय कुमार, गौरव कुमार, वीरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सुशील कुमार, हरेराम सिंह, शिवनाथ सिंह, सुनील सिंह, राजीव मिश्रा आदि ने बताया कि यहां अनदेखी के कारण नवजात की मौत हुई है। वही जच्चा की हालत गंभीर बनी है और उसे आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल के डॉ अजय ने भी बताया कि महिला को प्रथम प्रसव था और वाटर डिस्चार्ज हो जाने के कारण यह यह नौबत आई।
प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी डा मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि महिला को प्रसव के लिए रात में परिजन लाए थे। अस्पताल में महिला को क्या दिक्कत आई और एएनएम द्वारा उसकी सही से देखभाल क्यों नहीं की गई। इसकी जांच कर वे दोषी पर कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.