August 30, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

गिरोह का पर्दाफाश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि पुलिस बनकर शराब होने की बात कह कर छापेमारी करने में करता था लूटपाट

गिरोह का पर्दाफाश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि
पुलिस बनकर शराब होने की बात कह कर छापेमारी करने में करता था लूटपाट
महुआ। रेणु सिंह
पुलिस की वेश में घर में घुसकर लूटपाट और बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
मंगलवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि बीते वर्ष महुआ थाने के विभिन्न जगहों पर पुलिस की बेस में गिरोह द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था। वही यह गिरोह बकरी चोरी की घटना भी कर रहे थे। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त था। घटना में पुलिस ने बोलेरो और बिक्टा गाड़ी को भी जप्त की थी। इस बीच पुलिस ने तकनीकी आधार पर सक्रियता बरतते हुए गिरोह के महिला समेत 3 को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की बेस में घटना को अंजाम देने वाले पटना के गर्दनीबाग थाना अंतर्गत चितकोहरा निवासी राहुल नट, कदम कुआं पटना लोहानी नगर निवासी सन्नी कुमार चंद्रवंशी और गिरोह को गाड़ी उपलब्ध कराने वाली पटना गर्दनीबाग के मूल पथ झोपरपट्टी निवासी संजय दास की पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि बीते वर्ष पुलिस बेस में पहुंचकर घर वालों को डरा धमका कर चोरी की घटना का अंजाम देने की घटना काफी हुई थी। गिरोह के द्वारा घर के लोगों के साथ मारपीट और छींतई भी की जा रही थी। यह ग्रुप पुलिस की बेस में लोगों के यहां पहुंचकर शराब होने की बात कहकर छापेमारी करने का झांसा देते थे। इस दौरान उनका लूटपाट होता था। यह गिरोह विभिन्न जगहों से बकरियों की चोरी भी किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.