April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एन के एस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं रक्षा सूत्र बांध कर लिया आशीर्वाद।

 

 

एन के एस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं रक्षा सूत्र बांध कर लिया आशीर्वाद।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के अंधराबड़ चौक, पहाड़पुर तोई स्थित एन के एस इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।विद्यालय की छात्राओं ने अपने शिक्षको एवं सहपाठियों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एन के एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश में वैदिक काल से बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई से आजीवन रक्षा करने का वचन लेती है। इस मौके पर प्राचार्य प्रो विकेश कुमार ने शुभकामना देते हुए कहा की रक्षाबंधन हम भारत वासियों के लिए भाई-बहन के निश्चल एवं अटूट प्रेम के बंधन का त्योहार है, जिसे हम सौहार्द वातावरण में मनाना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रिसकिला लेप्सा, सरोज भूजेल, राहुल प्रसाद गुप्ता, विकास गुप्ता, विभूषा सिंहा ,गुलप्सा, शक्तिमान, सोनाली प्रिया ,प्रियंका सिंह, सुप्रिया कुमारी के साथ-साथ इन के एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो विकेश कुमार ,प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह ,प्रो रश्मि किशोर,प्रो सुधीर मालाकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.