श्रद्धा और उत्साह के बीच मना रक्षाबंधन का त्यौहार
श्रद्धा और उत्साह के बीच मना रक्षाबंधन का त्यौहार
महुआ। रेणु सिंह
भाई बहन के अटूट प्यार और स्नेह भरा रिश्ता का त्यौहार रक्षाबंधन गुरुवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बहनों ने भाई के कलाई पर राखी बांधी, उनकी बलाएं ली, आरती उतारी, चंदन लगाकर आशीष दिए और मिष्टान खिलाकर मुंह को मीठा कराया।
पर्व को लेकर बहनों का अटूट प्यार भाई पर बरस पड़ा। पर्व को यादगार बनाने के लिए बहनों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आकर्षक राखियां खरीद कर भाई के कलाई को भरे और हमेशा स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश रहने के लिए आशीर्वचन दिए। बहनों ने भाई को हमेशा साथ देने के लिए भी वचन लिए। गुरुवार को यहां 95 फीसद परिवारों में यह त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह 7:52 तक शुभ मुहूर्त होने के कारण उक्त समय तक राखी बांधने के लिए बहनों में होड़ रही। हालांकि यह त्यौहार दोपहर तक पूरी श्रद्धा स्नेह के बीच मनाया गया। भाई को रक्षा सूत्र बांधकर आशीष देने और स्वयं को साथ निभाने के लिए वह ससुराल से मायके पहुंची। बहनों ने बताया कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार है। इसको कभी खोना नहीं चाहती।
