महुआ में 500 क्विंटल मिठाई की हुई बिक्री
महुआ में 500 क्विंटल मिठाई की हुई बिक्री
महुआ। रेणु सिंह
रक्षाबंधन को लेकर इस बार बहनों का उद्गार भाई पर बरस पड़ा। उन्होंने भाई को मुंह मीठा करने के लिए जमकर मिठाइयां खरीदी। हालांकि समय का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने मूल्य वृद्धि कर चांदी काटी।
गुरुवार को यहां विभिन्न मिठाई दुकानदारों ने बताया कि इस बार मिठाई की अप्रत्याशित बिक्री भी है। लंबे समय बाद बहनों ने मिठाई खरीदने में दिलेरी दिखाई। यहां 500 क्विंटल से भी अधिक मिठाइयों की बिक्री हुई। हालांकि दुकानदारों ने 50 से लेकर सौ रुपए प्रति किलो मिठाइयां पर कीमत की वृद्धि कर चांदी काटी।
