एन. के. एस कॉलेज में स्नातक द्वितीय खण्ड की परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण संपन्न।
एन. के. एस कॉलेज में स्नातक द्वितीय खण्ड की परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।वैशाली !
हाजीपुर ,बी. आर. ए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित द्वितीय खण्ड की परीक्षा वैशाली जिले के 16 केंद्रो पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण चल रही है। बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय, पहाड़पुर तोई ,सहदेई बुजुर्ग में दो महाविद्यालयों के स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त संचालित हो रही है। परीक्षा के प्रथम दिन एम. एस समता कॉलेज जंदाहा एवं आर. पी एस कॉलेज चकेयाज के परीक्षार्थियों ने भूगोल ,संस्कृत, हिंदी ,भौतिकी, राजनीतिक शास्त्र ,उर्दू, दर्शन शास्त्र एवं गणित की परीक्षा दिया ।केंद्रधीक्षक प्रो राजनाथ राय ने बताया कि परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका समुचित ख्याल रखा गया है ।परीक्षा भवन में किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल, बैग या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के प्रवेश पर पूर्णत वर्जित है। जिलाधिकारी वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली के संयुक्त हस्ताक्षर से सहकारिताअधिकारी नरेंद्र प्रसाद को मजिस्ट्रेट के रूप में तो वहीं सहायक पुलिसअवर निरीक्षक सहदेई मो रहमतुल्ला को प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है।परीक्षा में अपने सक्रिय भूमिका निभाने वालो में प्राचार्य प्रो विकेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह,प्रो राजीव कुमार वर्मा , प्रो रश्मि किशोर, प्रो लाल बाबू राय, प्रो प्रभु नाथ सिंह सत्यप्रकाश ,प्रो सुधीर मालाकार के अलावे जयकुमार, कुंदन कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग शामिल है ।
