शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनायें श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम का
शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनायें श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम का पर्ब – जिलाधिकारी
रिपोर्ट :सुधीर मालाकार
हाजीपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री रविरंजन कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में उपस्थित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रिफिंग की गयी ।
जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति की स्थापना, शोभा यात्रा, मटका फोड़ने का कार्यक्रम, मेला का आयोजन अथवा जुलूस निकालने के लिए अनुमंडल स्तर से लाईसेंस निर्गत किया जाय तथा उसमें समय, रूट एवं स्थल की सटिक जानकारी का उल्लेख किया जाय। शोभा यात्रा अथवा जुलूस में कितने लोग सामिल हो रहे हैं यह संख्या भी निर्धारित किया जाय। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शोभा यात्रा का रूट स्वयं भ्रमण कर देख लें तथा उस रूट में आने वाले सभी संवेदनशील स्थलों को नोट कर लें। अगर जरूरत हो तो अपने स्तर से भी वहाँ प्रतिनियुक्ति करें अगर ड्रोन की आवश्यकता है तो उसका भी उपयोग करें। आज ही से क्षेत्र भ्रमण प्रारंभ करें एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में संध्या गश्ती बढ़ा दें। पर्व-त्यौहार के अवसर पर छोटी से छोटी घटना पर नजर रखते हुए उसपर त्वरित कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि 06.09.2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टी एवं चेहल्लुम का पर्व मनाया जाएगा।
सभी मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुये वहाँ पर गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आसूचना तंत्र को मजबूत करें और जो कुछ भी पता चले उससे वरीय पदाधिकारियों को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी के साथ बल भी प्रतिनुियक्ति की गयी है। वरीय पदाधिकारी लगातर गश्ती करेंगें। इस पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सभी की महती जिम्मेवारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोग अफवाहों से बचें। शोसल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर पर क्वीक रेस्पॉस टीम का गठन कर दें ताकि ससमय कार्यवाईयाँ सुनिश्चित हो सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में 146 स्थलों को चिन्हित कर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल दिनांक 05.09.2023 के अप0 से पर्व की समाप्ति तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित रहेगें और पूरी तरह सजग और चौकस रहते हुए विधि व्यवस्था संधारित करेंगें। जिला स्तर पर 06224-260220 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया गया है जहाँ पालिवार तीन पालियों में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।
