बाबा गणिनाथ जयंती आज
बाबा गणिनाथ जयंती आज
महुआ। रेणु सिंह
बाबा गणिनाथ की जयंती पर शनिवार को महुआ के कालीघाट स्थित मंदिर पर धूमधाम से पूजा पाठ किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा को लेकर भक्तों उत्साह है।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए महुआ बाजार के अनिल गुप्ता ने बताया कि गणिनाथ जयंती पर शनिवार को कालीघाट स्थित बाबा गणी देव मंदिर पर पूजा पाठ होगी। पूजा को लेकर यहां मेला भी लग गया है। यहां पूजा की वृहद तरीके से तैयारी की गई है।
