डीटी जलने से एक इलाका की बिजली गायब
डीटी जलने से एक इलाका की बिजली गायब
महुआ। रेणु सिंह
महुआ विद्युत पावर स्टेशन के मुख्य द्वार पर शुक्रवार की शाम बिजली की डीटी जल जाने से एक इलाका में बिजली बाधित हो गई। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली से महरूम होना पड़ा।
कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि 200केवीए का डीटी जल जाने के कारण महुआ के गोला रोड में बिजली बाधित है। उन्होंने यह भी बताया कि इसे ठीक करने में समय लगेंगे। शनिवार तक ठीक हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने इस इलाके की उपभोक्ताओं को धैर्य रखने की अपील की है।
