April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ

महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बुधवार को बड़ी धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव में ऐतिहासिक मंदिर श्री श्री 108 बाबा केशवानंद स्वामी जी के पुण्य जीवित समाधि स्थल पर कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही भक्ति – भाव व श्रद्धापूर्वक के मनाया गया। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।इस मौके पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। पंडित शशिमोहन मिश्रा ने विधि विधान से भगवान कृष्ण का पूजा कराए । श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखने के बाद कन्हैया की आराधना की और उनके जन्म के बाद उपवास खोली । युवाओ ने दही मटकी फोड़ी। मंदिरों में देर रात तक पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर उपेन्द्र सिंह,तारखनाथ मिश्रा, नाथबाबा के पुजारी उमेश कुमार, विवेकानंद सिंह, पशुपतिनाथ मिश्रा, फुदन मिश्रा, सुजीत कुमार, जगमोहन सिंह, विष्णुदेव महतो,जयराम महतो,अमोल सिंह,युवा समाजसेवी मोहन कुमार, देवानंद कुमार,बच्चा महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर पुरानी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी किया गया। वहीं पंडित अभय मिश्रा ने विधि विधान के साथ कृष्ण कन्हैया का पूजा कराए।इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया। इस मौके पर विश्वजीत सिंह मुन्ना, पुनेश्वर सिंह, अंकित,समीर , तरूण , निखिल,गोलू एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.