श्रद्धा के साथ मनाई गई श्री गणिनाथ पूजनोत्सव।
श्रद्धा के साथ मनाई गई श्री गणिनाथ पूजनोत्सव।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !हाजीपुर ,जिले के विभिन्न हिस्सों में वैश्य समुदाय के आदि कुल देवता बाबा गणिनाथ का पूजा पूर्ण विधि विधान के साथ आयोजित की गई। मुख्य समारोह महनार प्रखंड के पलवइया धाम आयोजित की गई ।जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर नारी पहुंचकर बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना की। वही महुआ नगर क्षेत्र के बाया नदी तट पर अवस्थित काली घाट परिसर में बाबा गणिनाथ की बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना की गई ।इस मौके पर भजन ,कीर्तन का आयोजन किया गया ।वहीं इसी प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर ग्राम में भी बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर के चारों ओर मेला का आयोजन किया गया। जहां का वातावरण पूर्ण भक्तिमय बना हुआ रहा ।महुआ स्थित गणिनाथ पूजनोत्सव में नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती ,उपसभापति रोमी यादव, राजकमल जायसवाल, सुमित सहगल ,पूर्व नगर परिषद सभापति उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी चंदन कुमार, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ो लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
