जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया
रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा पदाधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश वैशाली जीवनलाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश वैशाली देवेश कुमार, गौरव कमल, नवीन कुमार ठाकुर, ज्योति प्रकाश जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी वैशाली मनोज कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवनलाल ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिविर का आयोजन किया गया है तथा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। उन्होंने लोगों से अपील की की सुलह समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन कराएं। लोगों को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वैशाली देवेश कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वाधान में लगातार प्रयास किया जा रहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानून का लाभ पहुंचाया जा सके। खासकर समाज में ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं एवं पिछड़े हुए हैं । उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाए जा सके। इस कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। सिविर में कुल 22234 मामलों को रखा गया था। जिसमें 2696 मामलों का निष्पादन हुआ तथा 16 करोड़ 28 लाख 56899 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। मामलों के निष्पादन हेतु कुछ 22 बेंच बनाए गए थे। जिसमें न्यायिक पदाधिकारी *अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश* बेंच संख्या वन श्री जीवनलाल, बेंच संख्या 2 श्री गौरव कमल, बेंच संख्या 3 श्री नवीन कुमार ठाकुर , बेंच संख्या 4 श्री ज्योति प्रकाश, बेंच संख्या 5 श्री सुनील दत्त *अपर न्यायीक दंडाधिकारी*, बेंच संख्या 6 श्री मानस कुमार ,बेंच संख्या 7 श्री वीरेंद्र प्रसाद, बेंच संख्या 8 श्री राजेश कुमार, बेंच संख्या 9 श्री जुनेद आलम, बेंच संख्या 10 मिस अंकित जायसवाल, बेंच संख्या 11 श्री विमलेश कुमार, बेंच संख्या 12 श्री सोनू कुमार *न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी* बेंच संख्या 13 मिस शिखा कुमारी, बेंच संख्या 14 मिस उजमा कमर, बेंच संख्या 15 श्री रोहित कुमार गुप्ता, बेंच संख्या 16 श्री नजीम अहम्मद, बेंच संख्या 17 श्री प्रमोद कुमार, बेंच संख्या 18 श्री अनुराग मिश्रा, बेंच संख्या 19 श्री किशन कुणाल , बेंच संख्या 20 श्री सफदर सलाह, बेंच संख्या 21 मिस सुजाता कुमारी, बेंच संख्या 22 पुष्पम किशोर द्वारा किया। *इनके सहयोग हेतु पैनल अधिवक्ता के रूप में सुमित कुमार, इरशाद खान, ए एम अजहर उल हक सीताराम साहनी, काजल कुमारी, संगीता कुमारी, रंजीत चौधरी, कुमारी परवीन, नीलम शर्मा, मधु कुमारी, माया कुमारी, इसके नीतू कुमारी, नवीन कुमार झा, लक्ष्मी नारायण हिमांशु, मेघा, कुमरी अंजू चौधरी, अंजना कुमारी, अंजू बाला सिंहा, रिंकू कुमारी, विनोद कुमार, नगीना प्रसाद, प्रीति कुमारी एवं उत्तम कुमार माथुर
जिनके द्वारा मामलों की सुनवाई की गई तथा सुलह समझौता के आधार पर मामलों का निष्पादन किया गया।
