March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आजादी की अधूरी सपना पूरा करना जन सुराज का लक्ष्य: सच्चिदानंद राय ।

आजादी की अधूरी सपना पूरा करना जन सुराज का लक्ष्य: सच्चिदानंद राय ।

(वैशाली जन सुराज कार्यालय का हुआ उद्घाटन)

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर, जिले के रामाशीष चौक स्थित जन सुराज जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ ।उद्घाटन विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया । उपस्थित जन सुराजी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि आजादी के बाद जो हमारी समस्या रह गई, जिसे पूरा करना जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है ।बिहार में सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है। जब तक बिहार के आम आवाम पीजाति, धर्म से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, तब तक इस बिहार का विकास संभव नहीं है। बिहार की जनता ने कई नेताओं को बदलाव के लिए वोट दिया ,लेकिन क्या हुआ ? लंबे समय तक शासन करने वाले लोगों के समय में भी वहीं मजदूर का पलायन ,भ्रष्टाचार, महंगाई, अशिक्षा आज भी जस की तस बनी हुई ।आज समय आ गया है, प्रशांत किशोर की जन सुराज अभियान में सहभागिता देकर व्यवस्था परिवर्तन करने में हम भूमिका निभाएं ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प हार से स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, चंद्रदेव सिंह ,अमर कुमार सिंह, अलका सिंह ,मुखिया अरशद हुसैन ,आभा राय ,कृष्ण भगवान सोनी ,सुधीर शुक्ला, राणा रणजीत सिंह ,सुनील सिंह, पूर्व मुखिया अवधेश पासवान ,हरिवंश ठाकुर ,लालदेव कुशवाहा ,प्रो डॉ विनय पासवान ,पूर्व जिला पार्षद राजदेव ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि पारसमणी ,लक्ष्मी ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।समारोह की अध्यक्षता सभापति लालदेव कुशवाहा तथा संचालन अभियान समिति के सदस्य धनंजय सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.