रेल संपत्ति चोरी मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार-
रेल संपत्ति चोरी मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार-
रिपोर्ट गोपाल सहनी सोनपुर सारण
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर द्वारा निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना पर एक कबाड़ी दुकान पर छापा मारा गया यह कबाड़ी दुकान गोविंद चक- परमानंदपुर मार्ग पर स्थित है छापामारी के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार के द्वारा भी आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन किया गया!इस छापामारी में कबाड़ी गोदाम पर एक ट्रक सं-UK 07C C2303 बरामद किया गया जिस पर रेल से चोरी किया हुआ भारी मात्रा में SEJ बेयरिंग प्लेट और पेट्रोल क्लिप पाया गया इस संबंध में मौके पर पकड़े गए ट्रक ड्राइवर राम पुकार महतो एवं कबाड़ी मलिक प्रभु नाथ राय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति ने इस बात का खुलासा किया की रेल से चुराया गया यह माल सीतलपुर सारण के जलालुद्दीन और उसका बेटा मुमताज के द्वारा इस कबाड़ी दुकान को भेजा गया था। अतः इस चोरी के मामले में शीतलपुर के जलालुद्दीन और मुमताज की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा गया और इसी क्रम में देर रात नया गांव में आरपीएफ द्वारा इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर में पकड़े गए चारों गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के संबंध में पूछताछ एवं जांच जारी है।
