March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सोनपुर  सारण बाकरपुर में कर्पूरी चर्चा में उमड़ी जदयू नेताओं की भीड़-

 

सोनपुर  सारण बाकरपुर में कर्पूरी चर्चा में उमड़ी जदयू नेताओं की भीड़-

रिपोर्ट गोपाल सहनी

(सारण)बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा राज्य के हर विधानसभा में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को सोनपुर विधानसभा के बाकरपुर सब्जी हाट में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अतिपिछड़ा समाज के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के बारे में चर्चा किया गया।जैसे त्रिस्तरीय पंचायती राज में आरक्षण,नगर निकाय चुनाव के एकल पद में आरक्षण,सभी जिलों में कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निर्माण, अतिपिछड़ा समाज में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को जीविका से जोड़ना, अतिपिछड़ा आयोग का गठन, जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई।और साथ ही अतिपिछड़ा समाज के लोगो से नीतीश कुमार जी के हाथों को 2024 के चुनाव में मजबूत करने का आग्रह किया गया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति बिहार के सदस्य प्रियदर्शी चौरसिया ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अतिपिछड़ा समाज के लोगों के लिए सीट आरक्षित करने का मांग किया।इस सभा की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सहनी,संचालन सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ने किया।इस कर्पूरी चर्चा में मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित थे सारण स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव,सारण प्रमंडल प्रभारी सतीश कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद वीकल,जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलफ राजू, अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अरविंद निषाद,पूर्व सदस्य अतिपिछड़ा आयोग उस्मान,पूर्व सदस्य अरूण वर्मा,प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति बिहार के सदस्य प्रियदर्शी चौरसिया,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश चौरसिया,प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य आनंद किशोर,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सारण जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पंडित,जिला महासचिव विजय दांगी,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव,भगवान दास,सुरेश सिंह,ब्रजकिशोर चंद्रवंशी, नीतीश पटेल, विकास सिंह,श्रीमती बसंती देवी,कुसुम देवी, श्रीमति कुसुम रानी, शंकर मालाकार,शम्भू माझी, जनाब अशरफ परवेज मुनि,इम्तियाज परवेज,सोनपुर प्रखंड प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मन्नू गिरी, कामेश्वर सिंह जी, संजय सिंह,प्रभुनाथ पटेल, कमरुद्दीन अंसारी,मुखिया अवधेश महतो,संजीव पटेल, श्रीमति लालमुनि देवी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.