एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हाजीपुर के डायना सभागार में आयोजित किया गया।
एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हाजीपुर के डायना सभागार में आयोजित किया गया।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी,वैशाली बिहार
वैशाली :बच्चों के अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हाजीपुर के डायना सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्रम अधीक्षक वैशाली शशि कुमार सक्सेना, पुलिस उपाध्यक्ष प्रोबेशन अभिषेक कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी वैशाली अमूल्य कुमार तथा एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक वैशाली ने लोगों को श्रम संसाधन विभाग से संबंधित कानून, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम , मजदूरों के लिए चलाई जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग बच्चों के संरक्षण की दिशा में हर संभव तत्पर है। बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दे पर कार्य करने की जरूरत है। अगर कहीं भी पुलिस की सहयोग की जरूरत है तो हम सभी तैयार हैं। इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास से बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना है। इस दिशा में प्रत्येक स्टेकहोल्डर की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि आज का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित की जा रही है । जिसमें पटना जिले और वैशाली जिले के वॉलिंटियर्स भाग ले रहे हैं। इन्हें विशेष रूप से बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों एवं बाल विवाह को कैसे रोका जाए इस दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन’ फाउंडेशन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में वैशाली जिले के 150 गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया है। जिस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली से ए प्रशिक्षिका डॉक्टर कविता ने बाल विवाह के कानून पर एवं बच्चों के लिए बनाए गए अन्य प्रकार के कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के तत्वाधान में एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत किया गया।
