September 30, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

वाहन की ठोकर से बाइक सवारी की मौत

वाहन की ठोकर से बाइक सवारी की मौत
महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कन्हौली गढ़वाल मोड़ के पास हुई घटना
मृतक हाजीपुर के एक निजी बैंक में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था, घटना के बाद डेढ़ घंटे तक सड़क हुआ जाम
महुआ। रेणु सिंह
अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 9:15 बजे महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कन्हौली गढ़वाल मोड़ के पास घटी। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर निकल भागा। घटना के बाद लोगों की उमड़ी भीड़ से डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रहा।
मृतक 35 वर्षीय विकास कुमार पातेपुर प्रखंड के नवनिर्मित थाना हरलोचपुर सुक्की अंतर्गत डरुआ निवासी स्व अमरनाथ साह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि विकास हाजीपुर के एक निजी बैंक में काम करता था। इस बीच वह घर से बैंक के लिए बाइक से अकेले जा रहा था। जहां उक्त स्थान पर यह घटना हो गई। मृतक युवक का शव विपरीत दिशा में सड़क किनारे बाइक से लटका था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि यह घटना ओवर टेकिंग के दौरान हुई। उक्त स्थान पर सड़क की मोड़ होने के कारण बाइक सवार सामने से जा रही किसी गाड़ी से आगे निकलने के लिए ओवरटेकिंग किया होगा। इस बीच विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी के चपेट में आ गया। हालांकि घटना कैसे हुई यह किसी ने नहीं देखा। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। मृतक के जेब से निकले आधार कार्ड से पहचान कर लोगों ने घटना की सूचना घर वालों को दी। इधर घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना भी पुलिस के जवानों को लेकर पहुंच और अगली कार्रवाई में जुट गए। मृतक के परिजनों के आने पर कागजी प्रक्रिया पूरी हुई और उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया इसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। उधर मार्ग से गुजर रहे पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रोशन भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों को ढारस बंधाया।
तीन मासूम बच्चे और पत्नी के सर से उठा साया:
मृतक की शादी करीब एक दशक पूर्व शोभा कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो पुत्री तथा एक पुत्र का जन्म हुआ। पुत्री प्रज्ञा और प्रतिज्ञा तथा एक पुत्र गोलू के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी सुबह की तो दुनिया ही उजड़ गई। अब वह किसके सहारे जीएगी। मृतक विकास दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई प्रकाश बाहर रहकर मजदूरी करता है। चार महीने पूर्व उसके पिता अमरनाथ साह बीमारी से गुजर गए थे। विकास और प्रकाश जमीन जायदाद बेचकर पिता को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं बच पाए। यह दर्द कम भी नहीं हुआ था कि विकास भी घर परिवार को अलविदा कह दिया। घटनास्थल पर मृतक के परिजन पहुंचे और शव को देखकर विलाप करने लगे। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों के विलाप और घर की मनहूस घटना सुनकर सभी का कलेजा दहल जा रहा था। पातेपुर विधायक लखीन्द्र कुमार रौशन ने घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर गाड़ियों की अधिक रफ्तार होने के कारण घटनाएं बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.