May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आरपीएफ द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान पखवाड़ा मनाया गया-

आरपीएफ द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान पखवाड़ा मनाया गया-
अवगत करना है कि महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है! यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 सितंबर 2023 से लेकर 2 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है! इस स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के दौरान 1 अक्टूबर रविवार को स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन पूरे देश में किया गया! इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर के द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर अजय कुमार के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा भी सोनपुर रेल के सामुदायिक भवन, रेलवे कॉलोनी एवं रिजर्व लाइन बैरक की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया! यह श्रमदान 10:00 बजे से 11:00 बजे तक के लिए किया गया! इस श्रमदान हेतु स्वच्छता अभियान में रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के लगभग 55 अधिकारी व जवानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया! इस अवसर पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार, यात्री सुरक्षा निरीक्षक प्रभारी प्रेम शंकर शर्मा,क्राइम सेल निरीक्षक प्रभारी मोहम्मद आलम अंसारी, रिजर्व कंपनी निरीक्षक प्रभारी भरत प्रसाद, क्वार्टर मास्टर सेल निरीक्षक प्रभारी रविंद्र यादव, रेलवे सुरक्षा विशेष बल कंपनी कमांडर राधेश्याम यादव एवं अन्य अधिकारी व जवानों ने इस श्रमदान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.