May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फर्जी तरीके से बहाल शिक्षिका के सेवा समाप्ति के बाद विद्यालय आने पर लोगों को आश्चर्य ।

फर्जी तरीके से बहाल शिक्षिका के सेवा समाप्ति के बाद विद्यालय आने पर लोगों को आश्चर्य ।

रिपोर्ट : नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार ।

वैशाली ! जंदाहा , शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नियोजन का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में गलत नियोजन विरुद्ध शिक्षा विभाग को बिजरौली निवासी चंदन कुमार ने डीएम,डीईओ,समेत कई जगह आवेदन देकर जांच की मांग की थी ।जिसमें जांच उपरांत सही पाए जाने पर उसे सेवा से हटाने के निर्देश पाकर पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव ने उक्त शिक्षिका को सेवा से हटा दिया,फिर भी शिक्षिका के विद्यालय जाने पर लोग आश्चर्य चकित है ।
पातेपुर विधान सभा क्षेत्र के तिसीऔता थाना मनसिंगपुर बिजरौली निवासी
शंकर चौधरी धुर्त जालसाज़ पैसा पैरवी वाला व्यक्ति है ।जिन्होंने दो विवाह रचाया। पहली पत्नी रंजु कुमारी का निधन वर्ष 2002 में हों चुकी। मृत पहली पत्नी रंजु कुमारी के बेकार पड़े शैक्षिक प्रमाण पत्र का फायदा उठाकर कर दुसरी विवाहित पत्नी को रंजु कुमारी बना कर पंचायत नियोजन ईकाई में पैसा पैरवी के बदोलत बहाली करवा दिया ।जो मृत महिला के शैक्षिक प्रमाण पत्र पर दुसरी महिला पंचायत शिक्षिका बनीं। जिसका जांच जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राथमिक विद्यालय पीरापुर पोखरा स्कुल का स्थलीय जांच किया गया ।जिसपर चंदन कुमार के द्वारा जालसाजी कर नौकरी लेने का लगाया गया आरोप सत्य पाएं जाने पर लगाया गया ।आरोप सत्य पाएं जाने पर कार्रवाई करने हेतु पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव पीरापुर को पत्रांक संख्या 2663 जारी हुआ जिसपर पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी सर्व सम्मति से जालसाज़ शिक्षिका रंजु कुमारी को सेवा समाप्त कर दिया गया। फिर जालसाज शिक्षिका को अपीलीय प्राधिकार वैशाली हाजीपुर बिना सुचना नोटिस के एकपक्षीय फैसला सुनाते हुए जालसाज शिक्षिका को फिर से नियुक्ति करवा दिया । फर्जी शिक्षिका के पति पैसा पैरवी वाला व्यक्ति है। उक्त घटना से स्थानीय लोग आश्चर्यचकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.