April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव

रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ, वैशाली

महुआ: हर साल की तरह इस साल भी ग्रामीण खेलों के बढ़ावा देने और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए महुआ प्रखंड क्षेत्र के गद्दोपुर में स्थित बाबा केशवानंद स्वामी जी के पुण्य जीवित समाधि स्थल रासमंडल मंदिर के परिसर में अखाड़ा पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए कुश्ती के आयोजन में कई जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती का आयोजन प्रकाश महतो , फुदन बाबा, वशिष्ठ सिंह, मुकेश कुमार एवं मोहन कुमार ने किया। करीब चार घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। दंगल में गद्दोपुर के समीर कुमार जन्दाहा के रमेश पहलवान के बीच हुई समीर पहलवान ने रमेश पहलवान को पटकनी देकर कुश्ती के विजेता रहें । चकमजाहिद के पप्पू नट गद्दोपुर के छोटू कुमार के बीच बराबरी पर रहीं। बेदौलिया के सुनील कुमार से अर्जुन से हुई जिसमें सुनील कुमार अर्जुन को पराजित किया। गोविन्दपुर सिंघाड़ा के लखिन्द्र साह ने जन्दाहा के सनोज राय के बीच बराबरी रहीं। गद्दोपुर के रवि कुमार ने सुनील को पराजित किया एवं जिलों के विभिन्न जगहों से आए हुए पहलवानों ने अपना दांव अजमाये । विजेता पहलवान को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर नाथबाबा के पुजारी उमेश कुमार, देवानंद कुमार, दीपक माया, विवेकानंद सिंह, अमरनाथ मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, संतोष महतो,सन्नी कुमार एवं विभिन्न प्रखंडों से आए हुए लोग उपस्थित थे। यहां पर प्रत्येक वर्ष भादो मास में चौरचन पर्व के बाद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.