April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न मांगों के समर्थन में महुआ वार्ड संघ ने दिया धरना।

विभिन्न मांगों के समर्थन में महुआ वार्ड संघ ने दिया धरना।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ, त्रिस्तरीय पंचायती राज में पंचायत सदस्य अर्थात वार्ड मेंबर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया ।धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव जबकि संचालन मुनचुन कुमार सहनी ने की। इस अवसर पर सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों की अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार से अपने विभिन्न मांगे रखा ।उसके पश्चात वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों की स्मृति पत्र मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआ को सोपा ।वार्ड सदस्यों की विभिन्न मांगों में 15 में वित्त आयोग के तहत वार्ड एवं प्रबंधन समिति के खाता पर मुखिया के माध्यम से राशि अंतरिक्ष नहीं करते हुए सीधे वार्ड सदस्यों के खाते में भेजना ।सात निश्चय पार्ट वन की तरह सात निश्चय पार्ट 2 में भी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की भागीदारी सुनिश्चित करने ,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूको की सूची संबंधित वार्ड सदस्यों की देखरेख में तैयार करने, वार्ड सदस्यों की मासिक भत्ता 500 से बढ़कर 10000 करने ,लोकसभा विधानसभा के सदस्यों की तरह भत्ते एवं पेंशन का निर्धारण करने, ग्राम पंचायत अधिनियम 2006 धारा 3 के तहत प्रत्येक 3 महीने पर ग्राम सभा का आयोजन करने, मुखिया द्वारा फर्जी कार्यकारणी की बैठक परियोजना पास करने की रोक लगाने, स्थाई समितियां के माध्यम से प्रभावी कार्य निष्पादन करने सहित 18 सूत्री मांग की है ।वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम अपने आवेदन पत्र में अभिलंब सुनवाई करते हुए कारगर कदम उठाने की मांग की है। धरना को प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ,अनुमंडल अध्यक्ष मुनचुन कुमार सहनी, जिला सचिव अमरजीत पासवान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंकी देवी सहित दर्जनों की संख्या में वार्ड सदस्य एवं सदस्या उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.