जीविका कैडर संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर चम्पारण से पटना के लिए पद यात्रा।
जीविका कैडर संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर चम्पारण से पटना के लिए पद यात्रा।
बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के द्वारा अपनी 10 सुत्री मांगों को लेकर चंपारण के भीतरवाहा से पद यात्रा कर पटना जाने के दौरान में गोरौल में जीविका दीदी सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत फुलों की माला पहनाकर किया ।
इस अधिकार पद यात्रा का नेतृत्व संघ के संरक्षक अच्युदानन्द सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह कर रहे थे ।
संघ के नेताओं ने कहा कि बिहार की आधी आवादी का नेतृत्व करने वाली जीविका दीदीयों एवं जीविका कैडरों के अधिकारों के लिये चंपारण के उर्वर मिट्टी से की गई है जो प्रारम्भ में अधिकार यात्रा पद यात्रा के तौर पर है ।
केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दिये गये हर दायित्व को पुरा करने में जीविका द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। फिर इनके मांगों को सरकार द्वारा अनदेखी क्यों की जाती है । इनके मांगों में मानदेय का भुगतान नियमित एवं बैंक खाते में हो , काम से हटाने की धमकी पर रोक लगे , प्रखंड स्तर के कैडरों को 18 हजार , संकुल स्तर को 15 हजार , ग्राम संगठन को 13 हजार , स्वयं सहयता समूह को 12 हजार प्रतिमाह और 60 वर्ष तक नौकरी तय करे सहित 10 सुत्री मांग शामिल है । पद यात्रा रात्रि विश्राम के लिए इस्लाम हाई स्कूल में रुकेगी ।
इस अधिकार पद यात्रा में सनोज पासवान , नवल किशोर सिंह , जिला पार्षद रूबी कुमारी , मुखिया जानकी देवी, शैलेश पासवान सहित इस पद यात्रा में सैंकड़ों जीविका दीदी चल रही थी ।
