शिक्षक के असामयिकनिधन पर पूरे इलाके मे शोक की लहर
*शिक्षक* *के* *असामयिक* *निधन* *पर* *पूरे* *इलाके* मे *शोक* की *लहर*
रिपोर्ट :शालू प्रवीण
महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समस्त विद्यालय के शिक्षक कर्मियों में आज सुबह उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया जब खबर यह सामने आया की महुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधौल महुआ में कार्यरत शिक्षक लोकेश अमिताभ का असामयिक निधन हो गया । इस दुखद समाचार के प्राप्त होते ही सभी शिक्षक शिक्षकाएं भावुक दिखे। वह काफी कर्मठ, समय निष्ठ, और ईमानदार शिक्षक गिने जाते थे। निधन पर मोहम्मद दिलशेर, अरविंद कुमार, अमोद पासवान,मोहम्मद इम्तेयाज, अशर्फी दास,मोहम्मद आशिक हसन, एजाज आदिल,मोहम्मद सलाउद्दीन, शिवनाथ कुमार, प्रभु दयाल, रंजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार , सुधीर कुमार, अनील कुमार,अमित कुमार , राघवेंद्र प्रसाद , मनोज कुमार गुंजन , ब्रजकिशोर कुमार आदि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त किया ।
