गोविंदपुर दुर्गा स्थान जाने वाली सभी सड़के कीचड़ युक्त, कैसे जाएंगे श्रद्धालु ?
गोविंदपुर दुर्गा स्थान जाने वाली सभी सड़के कीचड़ युक्त, कैसे जाएंगे श्रद्धालु ?
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ ,उत्तर बिहार की शक्तिपीठ कही जाने वाली गोविंदपुर सिंघाड़ा की देवी स्थान, प्राचीन काल से ही ऐतिहासिक रही है ।लेकिन सरकारी उपेक्षाओं के कारण आज तक इस मंदिर का विकास एवं इसके तरफ आने-जाने वाली सड़कों का विकास नहीं हो पाया। स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया ,विधायक, सांसद सभी खोखले साबित नजर आ रहे हैं ।स्थानीय समाज सेवायों ने श्रद्धालुओं के आवा गमन की चिंता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है ।बताते चले की नागरिक विकास मंच महुआ के तत्वाधान में एक बैठक प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर सिंघाड़ा के परिसर में डॉ. कामेश्वर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।
बैठक में ऐतिहासिक शक्तिपीठ से कदम चौक और गांधी चौक जाने वाली सड़क में जल जमाव समस्या, नाला निर्माण आदि विषय पर चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सम्बन्धित पदाधिकारी को मंच ज्ञापन देगी और उसके बाद भी नहीं सुना गया तो आंदोलन किया जाएगा।
साथ ही वक्ताओं ने स्थानीय विधायक और सांसद पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने आज तक ठगा है।
15 वर्षों से हमारे स्थानीय सांसद हमारे गांव नहीं आए हैं।
लोकसभा व विधान सभा के चुनाव भी नजदीक हैं, हमलोगों का जल जमाव समस्या और गोविंदपुर सिंघाड़ा में नाला निर्माण नहीं हुआ तो यहां की जनता मतदान का भी बहिष्कार का निर्णय ले सकती है।
बैठक उपरांत उपस्थिति लोगों ने पानी में खड़ा होकर सम्बन्धित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की और अविलंब सड़क व नाला निर्माण कराने की मांग की।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व एस यू सी आई के जिला सचिव ललित कुमार घोष ने किया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी प्रदीप सोनी, मो इरशाद अहमद, संटू शर्मा, सुरज सोनी, जय शंकर प्रिया, अमित सोनी, नीलम देवी, पप्पू साह, नाथू कसेरा, रवि राज, अमन राज, शुभम कुमार, पिंटू शर्मा, प्रमोद पंडित, निखिल राज, विकास सोनी सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे।
