जिला स्थापना समारोह पर स्कूलों में निकाली गई प्रभात फेरी
जिला स्थापना समारोह पर स्कूलों में निकाली गई प्रभात फेरी
महुआ। रेणु सिंह
वैशाली जिला स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को महुआ के विभिन्न स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई और एक से बढ़कर एक रंगोली बच्चों द्वारा बनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर यहां स्कूलों में काफी उत्साह रहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
यहां सिंहराय पूर्वी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर शिक्षक शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकल गई और जिला स्थापना पर स्लोगन लिखित नारे लगाए गए। यहां पर प्रधानाध्यापक रामनाथ राम शिक्षक विजय कुमार, सुजाता कुमारी, रूबी राय, अनीता, किरण, प्रतिभा, राजीव, ऋषि, प्रतिमा, इंदु कुमारी, शिवजी कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। उधर संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। वहीं यहां विज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई गई। आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में शिक्षक पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। उधर स्वास्थ्य निविदा कर्मी के द्वारा मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।
