महुआ के युवक की रांची में मौत से परिजनों में कोहराम
महुआ के युवक की रांची में मौत से परिजनों में कोहराम
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाने के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अख्तियारपुर गांव निवासी एक युवक की रांची में मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छाया हुआ है।
मृतक करीब 35 वर्षीय सोनू सिंह उक्त गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र था। बताया गया कि सोनू पिछले सप्ताह ही घर से रांची गया था। इस बीच उसकी गुरुवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। ग्रामीणों के चर्चा के अनुसार सोनू को डेंगू की शिकायत थी। जिससे यह घटना हुई। लोगों ने बताया कि सोनू का शव शुक्रवार की सुबह रांची से पैतृक गांव अख्तियारपुर लाया जाएगा। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अरुण सिंह ने बताया कि मृतक को दो छोटे बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को लेकर न सिर्फ परिजनों में बल्कि गांव के लोगों में मातमी में सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक की कमाई से घर परिवार चल रहा था।
