April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मोबाइल चोरी के जुर्म में दो व्यक्ति गिरफ्तार-

मोबाइल चोरी के जुर्म में दो व्यक्ति गिरफ्तार-

रिपोर्ट :गोपाल सहनी

सोनपुर : आरपीएफ के द्वारा मोबाइल चोरी के जुर्म में दो व्यक्ति गिरफ्तार- रे सु ब पोस्ट, सोनपुर के स उ नि विजय कुमार साथ स्टाफ साथ सीआइबी सोनपुर के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह साथ स्टाफ द्वारा अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध शुक्रवार को दिघवारा स्टेशन पर गुप्त निगरानी की जा रही थी इसी दौरान समय करीब 14.05 बजे गाड़ी संख्या 13009 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस अप जो की अपने निर्धारित मार्ग से डायवर्ट होकर चल रही थी दिघवारा स्टेशन पर खड़ी हुई जिसमें एक यात्री बैठ कर अपना मोबाइल देख रहे थे कि इसी क्रम में दो व्यक्ति उसका मोबाइल झपटकर भागने लगे यात्री के द्वारा चिल्लाने की आवाज पर उपरोक्त आरपीएफ टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को दौड़कर रंगे हाथ पकड़ लिया गया जिन्होंने अपना नाम पता शेखर पासवान उम्र 19 वर्ष पिता सचिदानंद पासवान घर मीरपुर भुआल थाना दिघवारा जिला सारण तथा मुन्ना कुमार 18 वर्ष पिता राज कुमार राम घर आंबेडकर चौक दिघवारा जिला सारण बताया तथा तलाशी लेने पर शेखर पासवान के पास से छीना हुआ वीवो कम्पनी का मोबाईल बंद अवस्था में एवम 02 ब्लेड का टुकड़ा एवम मुन्ना कुमार के पास से 02 अदद ब्लेड का टुकड़ा कागज में लपेटा हुआ मिला। जिसे मौके पर ही एएसआई विजय कुमार द्धारा जब्ती का कागज बनाकर जब्त किया गया। बाद बरामद चोरित मोबाईल गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को पीड़ित यात्री के लिखीत प्रतिवेदन के आधार पर वास्ते अग्रिम कार्रवाई जीआरपी सोनपुर को सुपुर्द किया गया!
बरामद मोबाइल का अनुमानित कीमत रु.22000 के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.