April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हाथ धुलाई जागरूकता अभियान चलाया गया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हाथ धुलाई जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट :शमशेर अली खान

वैशाली :सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड अंतर्गत सुलतानपुर पंचायत में राजकीय कृत मध्य विद्यालय, सुलतानपुर में स्वच्छता पर्यवेक्षक सह स्वच्छाग्रही शमशेर अली खान के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हाथ धुलाई जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान में खुले में शौच मुक्त, स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन में स्थायित्व सहित अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के प्रति समुदाय को जागरूक करना है। दिनांक 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। स्कूली बच्चों और समुदाय को जागरूक करने हेतु 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विशेष जन – जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में साबुन – पानी से हाथ धुलाई की विधि , हाथ धुलाई के फायदे, हाथ धुलाई का समय, शौच के बाद व गंदे चीजो को छूने के बाद, खाना पकाने से पहले, खाना निकालने से पहले, खाना खाने से पहले साबुन और पानी से हाथ धोना चाहिए इस पर विस्तार से चर्चा और डेमो करके स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशेर अली खान ने छात्रों को प्रेरित किया । बारी – बारी से छात्रों द्वारा भी हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्रनाथ सिंह ने भी बच्चों को हाथ धुलाई पर विस्तार से बताकर प्रेरित किया। इनका सहयोग सराहनीय कार्य है।स्वतंत्रता के जगह स्वच्छता, हल्के प्लास्टिक की जगह लोहिया स्वच्छ, हिलाओ की धुलाई,खंड की जगह प्रखंड,सुलतानगरी के जगह स्वच्छाग्रही, मित्ववायी की जगह लोहिया,परिवर्तन में आस्ट्रिया की जगह इस अभियान में खुले में शौच मुक्त, स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन में स्थायित्व सहित अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के प्रति समुदाय को जागरूक करना है। आदि बहुत गलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.