शेरपुर प्यारे में अहले सुबह विधिवत होगी शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना
शेरपुर प्यारे में अहले सुबह विधिवत होगी शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना
महुआ, रेणु सिंह
यहां जलालपुर गंगटी पंचायत के शेरपुर प्यारे में महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार की अमले सुबह कलश स्थापना कर माता की आराधना शुरू की जाएगी। कलश स्थापना की तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गई।
यहां कमेटी के संयोजक सत्य नारायण सिंह ने बताया कि आचार्य के द्वारा कलश स्थापना के साथ माता की पाठ शुरू किया जाएगा। यहां महिला पुरुष और बच्चों सहित कई श्रद्धालु दुर्गा पाठ में रहेंगे। आचार्य नंदकिशोर झा के अनुसार सुबह 5:55 के बाद कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पूजा को लेकर हर संभव तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं को तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए पंडाल में विशेष व्यवस्था की गई है। पूजा के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। यहां पंडाल को मंदिर के रूप देने में कारीगर जुटे हैं। वही माता का आकर्षक रूप श्रद्धालुओं देख पाएंगे। यहां कमेटी के कैलाश प्रसाद सिंह, ब्रज किशोर सिंह, उमेश कुमार, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, रतन, मुकेश, राकेश रोशन, पंकज, पिंटू, नवीन कुमार आदि सक्रिय रूप से लगे हैं। यहां पर माता की आराधना के साथ ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार रूपी रावण का दहन विजयदशमी पर 24 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए 65 फीट ऊंचा रावण के पुतला बनाया जा रहा है। उधर शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर में देवी स्थान पर भी कलश स्थापना पंडितों की टोली द्वारा कराई जाएगी।
