आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जारी, कर रहे धरना प्रदर्शन
आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जारी, कर रहे धरना प्रदर्शन
महुआ, रेणु सिंह
आंगनबाड़ी सेविकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस दौरान शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिला अध्यक्ष ने पहुंचकर यहां सेविकाओं कों की हौसला अफजाई की और अपनी मांगों के समर्थन में डटे रहने को कहा।
आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि उनकी पांच सूत्री मांग सरकार से है। जब तक मांगों पर आश्वासन नहीं मिल जाता। उनका हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान उन्होंने सेविकाओं को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पर डटे रहने को कहा। यहां संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के आने पर सेविकाओं ने जिंदाबाद किनारे लगाए और सरकार पर हमला बोला। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी आभा तथा संचालन राधा कुमारी द्वारा किया गया। मौके पर एटक के जिला महासचिव पिंकी कुमारी के अलावा सुमन, संगीता, बिमला, मालती, मधुमती, सुनीता, मंजू, सीता, शोभा, कौशल्या, नीलम आदि उपस्थित थी। मालूम हो कि बीते 27 सितंबर से आंगनबाड़ी सेविकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस दौरान उनके बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन हो रहा है।
